बहराइच, अक्टूबर 27 -- Bahraich News: बहराइच। किसान डिग्री कॉलेज में केडीसी क्रिकेट अकादमी के तत्वावधान में अंडर 14 चैंपियंस लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में के पांचवे दिन दो मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला केडीसी ग्रीन एवं केडीसी रेड के बीच खेला गया। टॉस जीतकर केडीसी रेड के कप्तान रुद्रांन शुक्ला ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 35 ओवरों के इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए केडीसी ग्रीन ने 6 विकेट के नुकसान पर 151 रनों का स्कोर खड़ा किया। केडीसी रेड ने 27वें ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाकर आठ विकेट से मुकाबला जीत लिया। दूसरा मुकाबला केडीसी ब्लू एवं केडीसी यलो के बीच खेला गया। केडीसी ब्लू ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 102 रनों पर ऑल आउट हो गई। शौर्य वर्मा ने सर्वाधिक 16 रन बनाए। केडीसी 103 रनों के ल...