बहराइच, अक्टूबर 27 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। विगत एक साल में किसान पीजी कॉलेज में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण कालेज के सेंटर फॉर हिस्टारिकल स्टडीज में हुआ। सेंटर के प्रभारी डॉ. सत्यभूषण सिंह द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक में उनके द्वारा आयोजित किए गए विभिन्न कार्यक्रमों की झलक इस पुस्तक में प्रकाशित की गई है। सेंटर प्रभारी ने बताया कि इस पुस्तक में अक्टूबर 2025 से सितंबर 2026 तक उनके द्वारा कालेज व अन्य स्थानों पर आयोजित किए गए विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षिक आयोजनों का समावेश इस पुस्तक में किया गया है। इस अवसर पर शिक्षाशास्त्र विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अर्चना निगम, हिंदी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. गजाला खातून, प्राणिशास्त्र विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सुधा शुक्ला, अर्थशास्त्र विभाग...