Bahraich News: कूड़े के दुर्गंध से राहगीर और स्कूली बच्चे परेशान
बहराइच, सितम्बर 17 -- Bahraich News: बौंडी। बौंडी बाजार चौराहे से सरस्वती शिशु मंदिर जाने वाले मार्ग पर एमआरसी सेंटर के सामने कूड़े का ढेर सड़क तक फैल गया है। कूड़े के ढेर से उठने वाली दुर्गंध के कारण आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों का सांस लेना तक मुश्किल हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि समस्या को लेकर कई बार खंड विकास अधिकारी फखरपुर से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कूड़े को हटाने की प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। स्कूली बच्चों को बड़ी परेशानी हो रही है। दिनेश तिवारी, लक्ष्मी नारायण गुप्ता, जगत वर्मा आदि ने तत्काल कूड़ा हटवाने, नियमित सफाई कराने तथा मार्ग को गंदगी से मुक्त कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: स्कूल मार्ग पर गंदगी का अंबार, दुर्गंध से राहगीर परेशान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.