बहराइच, सितम्बर 17 -- Bahraich News: तेजवापुर, संवाददाता। तेजवापुर क्षेत्र में इन दिनों आक्रामक कुत्तों के झुंड से ग्रामीणों और राहगीरों में दहशत है। सबलापुर स्थित कॉलेज परिसर में कई दिनों से कुत्तों के झुंड ने अपना डेरा बना रखा है। परिसर और आसपास आने-जाने वाले लोगों के पीछे कुत्ते दौड़ पड़ते हैं। छोटे बच्चों को देखकर कुत्तों के झुंड के दौड़ाने से अभिभावकों में भी चिंता बनी हुई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक कॉलेज परिसर और उसके आसपास बड़ी संख्या में कुत्ते घूमते रहते हैं। कई बार कुत्ते अचानक लोगों पर झपटने की कोशिश करते हैं, जिससे राहगीरों को रास्ता बदलकर निकलना पड़ता है। कुत्तों के बढ़ते आतंक के बावजूद अब तक इन्हें पकड़ने के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...