बहराइच, अगस्त 23 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता।रुपईडीहा हाईवे के रिसिया नानपारा के मध्य तेज रफ्तार बाइक के आगे अचानक कुत्ता आ गया।जिससे बाइक कुत्ते से टकराकर पलट गई। हादसे में बाइक पर सवार मां-बेटे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां महिला की मौत हो गई,जबकि बेटे का इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मोतीपुर थाने के दौलतपुर गांव निवासनी ऐमा (50) पत्नी ननकुन्ना अपने बेटे शाहरुख (22) के साथ रविवार दोपहर लगभग तीन बजे बाइक से शहर दवा लाने आ रही थी। जैसे ही बाइक रिसिया नानपारा के बीच पहुंची। इस दौरान सामने से कुत्ता सड़क पार करने लगा। जिस पर बाइक असंतुलित होकर उससे टकराकर पलट गई। जिसके चलते महिला सिर के बल सड़क पर गिरी। उसका सिर गंभीर रूप से चोटहिल हो गया। शाहरुख क...