बहराइच, सितम्बर 20 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। बहराइच-रुपईडीहा हाईवे के तुलसीपुर के पास रविवार शाम तेज रफ्तार बाइक के सामने से अचानक सड़क पर कुत्ता भागा। उसे बचाने के प्रयास में अनियंत्रित बाइक पलटने से दम्पत्ति सहित तीन घायल हो गए। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। देहात कोतवाली के चौखड़िया गांव निवासी छबि लाल (40) पुत्र राम नाथ रविवार शाम अपनी पत्नी मालती (35), बेटी रेशमी (4) के साथ नानपारा इलाके स्थित रिश्तेदारी में बाइक से जा रहे थे। रामगांव थाने के तुलसीपुर के पास अचानक एक कुत्ता सड़क क्रास करने को भागा। छविलाल ने उसे बचाने के प्रयास में नियंत्रण खो दिया। कुत्ते से टकराकर बाइक पलट गई। जिसके चलते दम्पत्ति सहित तीनो गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना होते ही लोग दौड़े । घ...