बहराइच, सितम्बर 2 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। चित्तौरा ब्लॉक सभागार में मिलान संस्था, महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में भारतपे कंपनी के सहयोग से बुधवार को वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों को बचत, बैंकिंग सेवाओं, डिजिटल लेनदेन, साइबर सुरक्षा और वित्तीय निर्णयों से जुड़ी जरूरी जानकारी देना था, ताकि वे वित्तीय मामलों को बेहतर ढंग से समझ सकें और आत्मविश्वास के साथ निर्णय ले सकें। अधिकारियों एवं विभागीय प्रतिनिधियों ने सुरक्षित डिजिटल लेनदेन, साइबर फ्रॉड से बचाव, बचत और बैंकिंग सेवाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना और राष्ट्रीय पेंशन योजना जैसी विभिन्न वित्तीय एवं सामाजिक सुरक्षा योज...