Bahraich News: किराना दुकान में लगी शार्ट सर्किट से आग, नकदी समेत दो लाख का सामान जल कर खाक
बहराइच, जुलाई 25 -- Bahraich News: जरवलरोड, बहराइच, संवाददाता। बहराइच के जरवल कस्बे के चौक बाजार स्थित एक किराना दुकान में शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दुकान में रखा सामान और गल्ले में रखी नकदी जलकर नष्ट हो गई। घटना में करीब दो लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। जरवलरोड थाने के जरवल कस्बे के चौक बाजार में जिस वक्त आग लगी। दुकान मालिक अब्दुल हफीज खान घर गए हुए थे। इसी दौरान दुकान से धुआं और आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने उन्हें सूचना दी। जब तक वह मौके पर पहुंचे, तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी, और दुकान में रखा अधिकांश सामान जल चुका था। स्थानीय लोगों ने काफी प्रयास कर आग पर काबू पाया, जिससे आग आसपास की दुकानों तक फैलने से बच गई। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.