बहराइच, सितम्बर 11 -- Bahraich News: नानपारा । कोतवाली के आमापोखर निवासी मेराज खान (34)अपने गांव के मित्र मेराज के साथ गुरूवार शाम रायबोझा के झम झम बाबा मजार पर फातिया कराकर वापस आ रहे थे । नानपारा लखीमपुर हाईवे के गिरधर पुर के पास मिहीपुरवा की ओर से आ रही तेज रफ़्तार कार ने टक्कर मार दी। राहगीरों की सूचना पर पहुचे स्वजन ग्रामीणो की मदद से दोनो घायलो को सीएचसी नानपारा लाए जहा चिकित्सक ने बाइक चला रहे मेराज (34)को मृत घोषित कर दिया। जबकि मेराज (35) को प्राथमिक इलाज के बाद मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। कोतवाल गुरुसेन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: तेज रफ्तार कार ने पिछे से बाइक सवार को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...