Bahraich News: कार की टक्कर से प्रधान प्रतिनिधि सहित दो घायल
बहराइच, नवम्बर 14 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। बहराइच रूपईडीहा हाईवे के भवनियापुर टिकुरी के पास शुक्रवार शाम तेज रफ्तार कार ने आगे जा रही बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। जिसके चलते बाइक सवार प्रधान प्रतिनिधि व उनके भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना होते ही चालक वाहन सहित फरार हो गया। घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रूपईडीहा थाने के विशुनापुर के प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद हनीफ व उनके भाई खुदा दोस्त पुत्रगण अयूब हसन शुक्रवार शाम बाबागंज बाजार से दवा लेकर बाइक से गांव आ रहे थे। बहराइच रूपईडीहा हाईवे के भवनियापुर टिकुरी गांव के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसके चलते मोहम्मद हनीफ गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि खुदा दोस्त को भी चोटे आई है। दुर्घटना होते ही चालक वाहन सहित फरार हो गया। सूचन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.