बहराइच, जुलाई 22 -- Bahraich News: बाबागंज। छात्रों के प्रस्तावित आंदोलन के तहत दिल्ली कूच की घोषणा को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने एहतियातन कांग्रेस पार्टी के नानपारा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ. ए. एम. सिद्दीकी को उनके बाबागंज स्थित आवास पर हाउस अरेस्ट कर दिया। मंगलवार की रात से ही पुलिस बल उनके आवास पर तैनात रहा। इस दौरान थाना प्रभारी हरेंद्र मिश्रा, चौकी इंचार्ज शिवेश कुमार शुक्ला सहित अन्य पुलिसकर्मी मौके पर मुस्तैद रहे। पुलिस ने उन्हें घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी। प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए यह कदम उठाया गया है। यह भी पढ़ें- राहुल की गिरफ्तारी पर कांग्रेसियों ने किया जोरदार प्रदर्शन, अधिकतर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के घरों पर डटी रही पुलिस वहीं, कांग्रेस समर्थकों ने इस...