बहराइच, जुलाई 23 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। जिले के साहित्यकार सत्य प्रकाश सिंह के कविता संग्रह किसलय का विमोचन गुरुवार को किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय स्वायत्तशासी संस्था के प्रशासनिक भवन में हुआ। मुख्य अतिथि महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव मेजर डॉ. एसपी सिंह रहे। संचालन डॉ. सत्यभूषण सिंह ने किया। डॉ. सत्यभूषण सिंह ने बताया कि कविता संग्रह किसलय सत्य प्रकाश सिंह का पहला काव्य-संकलन है। वे गोंडा जिले में इंटरमीडिएट कॉलेज में अंग्रेजी प्रवक्ता के रूप में कार्यरत हैं तथा जिले के नगर पंचायत कैसरगंज के गुथिया के निवासी हैं। उनके पिता सत्यव्रत सिंह भी साहित्यकार थे। इस विमोचन कार्यक्रम में हिन्दी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सीडी सिंह बिसेन, वाणिज्य विभाग के वरिष्ठ असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सतीश सिंह, डॉ. राजेश शर्मा व प्रशांत श्री...