बहराइच, अक्टूबर 30 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। गायत्री परिवार के तत्वावधान में शुक्रवार को हुजूरपुर के रामलीला मैदान से कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें क्षेत्र की महिलाओं बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। यात्रा रामलीला मैदान हुजूरपुर से प्रारंभ होकर सरस्वती ज्ञान मन्दिर होकर पुनः यज्ञ मंडप पहुंची जहां सभी बिधि संविधान पूजन अर्चन के बाद यज्ञ का कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ। शाम को आचार्य सत्यनारायण सिंह ने श्रीमद् प्रज्ञा पुराण कथा की शुरुआत की। गायत्री महायज्ञ कार्यक्रम शांतिकुंज हरिद्वार की टोली के द्वारा संपन्न किया गया। कार्यक्रम में बहराइच से आए जिला संयोजक सूर्य प्रकाश त्रिपाठी, शक्तिपीठ से सतीश पांडेय, शशि सिंह, हरिहर सिंह, लाडली प्रसाद प्रबंधक माता भगवती कुंज आश्रम परसेंडी, राजमणि तिवारी, रामचंद्र तिवारी, अवधेश कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह, ...