बहराइच, नवम्बर 17 -- कलश यात्रा से हुआ धार्मिक आयोजन का शुभारंभ Bahraich News: रुपईडीहा। नगर पंचायत रुपईडीहा के साकेत नगर स्थित श्री राम जानकी इंटर कालेज के परिसर से मंगलवार की सुबह 11 बजे चार दिवसीय प्रज्ञा पुराण व नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ हेतु 101 महिलाओं ने सिर पर कलश रख कर नगर भ्रमण करते हुए शोभयात्रा निकाली। गायत्री परिवार रुपईडीहा के तत्वावधान में यह भव्य कलश यात्रा एनएच 927, स्टेशन रोड, बजाजा मार्केट, रामलीला चौराहा होते हुए पुनः कालेज परिसर में सम्पन्न हुई। इस शोभायात्रा में गायत्री उपासकों सहित श्री राम जानकी इंटर कालेज के विद्यार्थी व आचार्य रमेश चंद्र गर्ल्स इंटर कालेज की छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। धार्मिक नारों के साथ भक्तिमय गीत भी गाते हुए इस शोभायात्रा में लोग चल रहे थे। गायत्री उपासक एसपी सिंह ने बताया कि कार्यक्...