बहराइच, अक्टूबर 13 -- Bahraich News: फखरपुर, संवाददाता। घर के आंगन में लगे पावर बोर्ड में करंट उतरने से मासूम चपेट में आ गया। उसे बचाने के प्रयास में करंट लगने से मां की भी हालत बिगड़ गई। परिजन मां बेटे को आनन फानन में फखरपुर सीएचसी लाए। इलाज के दौरान मासूम की मौत हो गई। चिकित्सकों ने पीड़िता महिला का इलाज शुरू किया है। पुलिस ने बालक का शव कब्जे में ले पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया दिया है। रानीपुर थाने के अचौलिया के मजरे बसहिया गांव निवासी मुनीजर का तीन वर्षीय बेटा अंकुश मंगलवार दोपहर में आंगन में खेल रहा था। खेलते खेलते आंगन में लगे पावर बोर्ड से करंट उतर आया और बच्चा करंट की चपेट में आ गया। बच्चे को करंट की चपेट में देखकर मां शकुंतला बचाने दौड पड़ी। बच्चे को पकड़ते ही वह भी करंट की चपेट में आ गई। परिजनों ने तत्काल बिजली लाइन क...