बहराइच, नवम्बर 8 -- Bahraich News: बहराइच। दीपावली पर इस बार कपड़ा बाजार में फैशन के नए रंग देखने को मिले। महिला, पुरुष और बच्चों के पहनावे में नए ट्रेंड की झलक दिखी। पारंपरिक परिधानों के साथ इंडो-वेस्टर्न ड्रेस और नए डिजाइन के रेडीमेड कपड़ों की खूब मांग रही। महिलाओं ने आकर्षक सूट, साड़ी और डिजाइनर ड्रेस पसंद की तो युवाओं में इंडो-वेस्टर्न परिधानों का क्रेज दिखा। बच्चों के लिए भी नए डिजाइन और आकर्षक रंगों की ड्रेसेस खरीदी गईं। रेडीमेड कपड़ों की दुकानों पर परिवारों की भीड़ रही। यह भी पढ़ें- कॉटन की सादगी या अनारकली का शाही अंदाज! शादी-त्योहार के लिए देखें 8 खूबसूरत सूट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...