Bahraich News: कटखने कुत्तों ने लंगूर को मार डाला
बहराइच, अगस्त 14 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। मिहीपुरवा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 11 स्थित परवानी बाजार के मोहल्ला गुलालपुरवा में शुक्रवार तड़के एक लंगूर पर कटखने कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। घटना के समय लंगूर टीचर कॉलोनी जाने वाले इंटरलाकिंग मार्ग पर बैठा था। कुत्तों ने लंगूर के आधे शरीर के पिछले भाग को पूरी तरह नोच डाला। जब तक लोग उसे छुड़ा पाते तब तक लंगूर की मौत हो गई। लंगूर की मौत के बाद बंदरों का झुंड वहां पहुंच गया। जिससे स्थानीय निवासियों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घटना की सूचना वार्ड के सफाई कर्मचारी सुपरवाइजर सोनू बाल्मीकि को दी गई। उन्होंने नगर पंचायत के सफाई कर्मचारी आदर्श वाल्मीकि और करन बाल्मीकि को मौके पर भेजा। कर्मचारियों ने उसका ससम्मान अंतिम संस्कार करवा दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.