बहराइच, सितम्बर 6 -- Bahraich News: मेडिकल कॉलेज में भर्ती, बच्चों की सुरक्षा का खतरा कुत्ते के पकड़ने को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन की मांग बहराइच, संवाददाता। रिसिया कस्बे के रविदास नगर के मैला मोहल्ले में घर के बाहर खेल रहे बच्चे पर कटखने कुत्ते ने हमला कर दिया। बच्चे की चीख सुनकर परिजन व आसपास के लोग दौड़े। डंडे मारने पर कुत्ता बच्चे को छोड़कर भाग गया। हमले में घायल बच्चे को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। कुत्ते के बढ़ते हमले को लेकर अभिभावक बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

घटना का विवरण रिसिया थाने के रिसिया नगर पंचायत के रविदास नगर मैला मोहल्ले निवासी दिलशाद ( 5) पुत्र शहादत अली शनिवार देर शाम घर के बरामदे में खेल रहा था। इसी दौरान कटखने कुत्ते ने खेल रहे दिलशाद पर हमला कर उसे नोंचने लगा। कुत्ते ने दिलशाद के सिर पर कान को ...