बहराइच, सितम्बर 6 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। बोल बम कांवरिया संघ की वार्षिक बैठक रविवार को जोशियापुरा स्थित नानकशाही धर्म रक्षा मंदिर में संरक्षक सुरेंद्र नाथ त्रिपाठी एडवोकेट की अध्यक्षता में हुई। सर्वसम्मति से कजरी तीज पर 14 सितंबर सोमवार को 18वीं पैदल कांवड़ यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। प्रबंधक सत्येंद्र कुमार शुक्ल व प्रेम नाथ तिवारी ने बताया कि यात्रा सुबह 7 बजे शिव रथ के साथ मंदिर से रवाना होकर मरीमाता मंदिर पहुंचेगी। वहां सरयू आरती व जल भरने के बाद सुबह 9 बजे से मुख्य यात्रा शुरू होगी। लखनऊ रोड, डिग्री कॉलेज, डीएम चौराहा, पानी टंकी, अस्पताल चौराहा, डिगिहा तिराहा, अग्रसेन चौराहा और छावनी होते हुए घंटाघर मार्ग से सिद्धनाथ मंदिर पहुंचेगी, जहां सभी श्रद्धालु जलाभिषेक करेंगे। बैठक में ओम प्रकाश त्रिपाठी, राम कुमार जायसवा...