बहराइच, जुलाई 23 -- Bahraich News: तेजवापुर। विद्युत उपकेंद्र फखरपुर के अंतर्गत केशवापुर के रहमान नगर में कई महीनों से एक बिजली का पोल घर के सामने खतरनाक तरीके से झुका हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि पोल कभी भी गिर सकता है, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने कई बार बिजली विभाग को इसकी सूचना दी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।बरसात के मौसम में खतरा और बढ़ गया है। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से शीघ्र पोल को बदलने या सीधा कराने की मांग की है, ताकि संभावित दुर्घटना को रोका जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...