बहराइच, अगस्त 6 -- Bahraich News: बहराइच,संवाददाता। जिले में ओवररेटिंग कर खाद बिक्री की मिली शिकायत पर एडीएओ ने मटेरा कस्बे में छापेमारी की। जांच में अनियमितता की पुष्टि पर खाद का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। टीम के पहुंचने की भनक लगने पर तीन दुकानदार दुकानों का शटर बंदकर भाग गए। इन दुकानदारों से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। संतोष जनक जवाब न मिलने पर दोनों दुकानों का लाइसेंस निलंबित किया जाएगा।मटेरा में निर्धारित मूल्य से अधिक दाम पर खाद की बिक्री करने की शिकायत लगातार मिल रही थी। जिस पर जिला कृषि अधिकारी डॉ सूबेदार यादव ने अपर जिला कृषि अधिकारी के नेतृत्व में टीम बनाई थी। यह भी पढ़ें- Bahraich News: ओवररेटिंग पर लाइसेंस निलंबित, दो से स्पष्टीकरण तलब गुरुवार की सुबह टीम ने कस्बे में छापेमारी की। इस दौरान उर्वरक विक्रेता आलम बीज भंडार पर...