बहराइच, नवम्बर 22 -- Bahraich News: बहराइच। एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने रविवार को रानीपुर थाने परिसर में स्मृति पट्टिका का अनावरण कर नवनिर्मित सम्मेलन कक्ष का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत उद्घाटन किया। एसपी ने निरीक्षण कर वहां उपलब्ध कराई गई व्यवस्थाओं, आधारभूत सुविधाओं एवं संसाधनों का जायजा लिया गया। नवनिर्मित सम्मेलन कक्ष के स्थापित होने से पुलिस विभाग की आंतरिक बैठकों, अपराध समीक्षा गोष्ठियों, पुलिसकर्मियों के प्रशिक्षण, जनशिकायतों, जनसुनवाई की समीक्षा तथा विभागीय समन्वय हेतु अधिक सुविधा एवं सुगमता होगी। एसपी ने ग्राम प्रहरियों को कम्बल का वितरण किया। इस दौरान एएसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह, एएसपी ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी, सहायक पुलिस अधीक्षक पयागपुर कनिष्क आर जामकर, थानाध्यक्ष हरेन्द्र नाथ राय आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...