बहराइच, अक्टूबर 18 -- Bahraich News: बहराइच,संवाददाता। विधान परिषद के फैजाबाद-गोरखपुर खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2026 को स्वतंत्र व निष्पक्ष कराने के लिए मतदान कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण विकास भवन सभागार में सम्पन्न हुआ।प्रशिक्षण प्रभारी अधिकारी कार्मिक/सीडीओ के निर्देशन में हुआ, जिसमें डीडीओ राज कुमार व पीडी मनीष कुमार मौजूद रहे। प्रशिक्षण में पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय, तृतीय, माइक्रो ऑब्जर्वर व फोटोग्राफरों को मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी गई। जिला प्रशिक्षण अधिकारी अशोक कुमार ने पीपीटी के माध्यम से मतपेटी के रखरखाव, सीलिंग प्रक्रिया और आयोग की गाइडलाइन पर विस्तार से बताया।स्टेशनरी प्रभारी विनय वर्मा द्वारा सभी पीठासीन अधिकारियों को स्टेशनरी बैग वितरित किए गए। कार्मिकों को मतदान के दिन बरती जाने वाली सावधानियों, समय प्...