बहराइच, नवम्बर 22 -- Bahraich News: रिसिया। रिसिया के हुसैन पुर मोहम्मदपुर के निकट अली हैदर के ईंट भट्ठे से एक ट्रक सागौन के बोटे डीएफओ बहराइच ने वन सुरक्षा अधिकारियों के संग पकड़कर सीज कर दिया है। डीएफओ ने बताया कि शुक्रवार की शाम ट्रक पर सागौन के बोटे लोड होकर ईंट भट्ठे पर खड़े थे। सूचना मिलने पर उन्होंने वन अधिकारियों के संग छापा मारा। ट्रक को सीज कर प्रभागीय वनाधिकारी के कैंपस में लाया गया है। इम्तियाज नामक व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा कर छानबीप की जा रही है। यह भी पढ़ें- Faridabad News: आरा मशीनों के मालिकों से पूछताछ होगी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...