Bahraich News: एएलएस एम्बुलेंस के ईएमटी को दिया विशेष प्रशिक्षण
बहराइच, सितम्बर 25 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। मरीजों को त्वरित एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सीएमओ सभागार में शुक्रवार को एएलएस एंबुलेंस कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण आयोजित किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार एवं एसीएमओ डॉ. संतोष राणा, स्वास्थ पर्यवेक्षक अफाक अहमद ने ईएमटी को मरीजों को त्वरित एवं बेहतर चिकित्सा उपचार उपलब्ध कराने, आपातकालीन परिस्थितियों में प्रभावी चिकित्सा सहायता प्रदान करने तथा मरीजों की सुरक्षित देखभाल के संबंध में विशेष प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षक विकास पांडेय ने महत्वपूर्ण चिकित्सा एवं आपातकालीन प्रबंधन संबंधी जानकारी प्रदान की। सराहनीय सेवाओं के लिए सीएमओ व एसीएमओ ने ईएमटी पंकज वर्मा, चंद्र प्रकाश सिंह, आदर्श शुक्ला, भूपेंद्र सिंह, अरविंद तिवारी, अमर सिंह वर्मा को सम्मानित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.