बहराइच, अगस्त 4 -- Bahraich News: जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि एआरपी चयन को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पयागपुर में 21 नवम्बर को आयोजित लिखित परीक्षा के उपरान्त उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आधार पर माइक्रो-टीचिंग के लिए 04 अभ्यर्थी क्वालीफाई हुए थे। माइक्रो-टीचिंग में उपस्थित सभी 04 अभ्यर्थियों ने 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर साक्षात्कार के लिए क्वालीफाई किया। साक्षात्कार में सफल प्रा.वि. तुलसीपुरवा मिहींपुरवा की ऊषा मिश्रा, प्रा.वि. सिंगरौ फखरपुर के प्रदीप कुमार तिवारी एवं संविलियन विद्यालय कोटिया महसी के गोविन्द सिंह चौहान को अंग्रेजी व प्रा.वि. परागपुरवा नवाबगंज के अभिषेक कुमार मौर्य को सामाजिक विषय के लिए चयनित किया गया है।बीएसए यह भी पढ़ें- Bahraich News: एआरपी पद के लिए चयनित किये गये चार शिक्...