बहराइच, जुलाई 17 -- Bahraich News: नवाबगंज, संवाददाता । नवाबगंज के मिर्जा फाटा गांव से उमरा करने के लिए मोहम्मद नदीम खान शुक्रवार को रवाना हुए। उमरा करने वाले दम्पति को फूला माला पहनाकर स्वागत कर परिजनों और ग्रामीणों ने विदाई दी। इस अवसर पर मौलाना अब्दुल वफा ने बताया कि जिस तरह हज पर जाने वाले जायरीनों को हज का सवाब मिलता है। इसी तरह उमरा पर जाने वालों को भी सवाब मिलता है। इसे छोटा हज भी कहते हैं। जो पूरे साल में कभी भी अदा किया जा सकता है। जो रस्में हज के दौरान अदा की जाती हैं। वही रस्में उमरा के दौरान अदा की जाती हैं। मोहम्मद दानिश इदरीसी, एजाज अहमद, जवाहरलाल यादव, वकील अहमद आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...