बहराइच, नवम्बर 4 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। उधर के पैसे मांगने पर एक दलित महिला कारोबारी से युवक ने मारपीट की। महिला से छेड़छाड़ की गई। दुकान के कर्मियों से गाली गलौज की। महिला व उसके मैनेजर दोनों की कार में तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दी गई। पीड़िता की तहरीर पर छेड़छाड़, विरोध पर मारपीट, दलित उत्पीड़न अधिनियम में एफआईआर दर्ज कराई गई है। देहात कोतवाली के ही एक मोहल्ले निवासनी 28 वर्षीय युवती अपना व्यापारिक संस्थान चला रही है। इस संस्थान में कर्मियों के पास घसियारीपुरा निवासी पुष्कर यादव का आना जाना था। 15 मई को जरूरत बता पुष्कर ने महिला से बाइक गिरवी रख नौ हजार रूपये मांगे। महिला ने धन दे दिया। लगभग साढ़े पांच माह बीतने पर भी उसे जब धन वापस नही मिला। तो उसने संस्थान में युवक के आने पर धन मांगा। तो उसने छेड़छाड़ की नीयत से हरकत पर...