बहराइच, अक्टूबर 10 -- Bahraich News: बहराइच,संवाददाता। राजकीय आश्रम पद्धति बालिका इंटर कॉलेज रिसिया में कैरियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया।जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने छात्राओं को सेवायोजन विभाग के रोजगार संगम व सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकरण कराने के लिए प्रेरित किया। कहा कि पंजीकरण से छात्राओं को देश के साथ-साथ विदेशों में उपलब्ध रोजगार के अवसरों का लाभ मिल सकेगा। कहा कि कैरियर काउंसलिंग से छात्र अपनी रुचि व क्षमता के अनुसार सही स्ट्रीम, कोर्स और करियर क्षेत्र का चयन कर सकते हैं।विषय विशेषज्ञ अभिषेक सिंह गौतम ने तकनीकी क्षेत्रों में करियर की संभावनाओं पर विस्तार से जानकारी दी। प्रधानाचार्य ने छात्राओं से पोर्टल पर अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराने की अपील की। यह भी पढ़ें- Purnia News: सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यार्थियों को बताए ...