Bahraich News: आदर्श मिशन शक्ति केन्द्र का एसपी ने किया उद्घाटन
बहराइच, अक्टूबर 21 -- Bahraich News: बहराइच। कोतवाली देहात व रामगांव थाने परिसर में आदर्श मिशन शक्ति केन्द्र के नवनिर्मित भवन का मंगलवार दोपहर में उद्घाटन पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर मिशन शक्ति की नोडल अधिकारी, सह-नोडल सीओ हर्षिता तिवारी मौजूद रहीं। एसपी ने कहा कि मिशन शक्ति केन्द्र के माध्यम से महिलाओं को एक ही छत के नीचे न्याय, परामर्श और त्वरित पुलिस सहायता मिलेगी। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कार्यक्रम में महिलाओं को वूमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर देहात कोतवाल दद्दन सिंह, रामगांव थानाध्यक्ष दिवाकर तिवारी अन्य अधिकारी, कर्मचारी व काफी स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.