बहराइच, अगस्त 30 -- Bahraich News: बिजली संकट से बेहाल ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, दूसरे दिन भी किया प्रदर्शन बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं हुई सुनवाई, भीषण गर्मी में बढ़ी लोगों की परेशानीबहराइच, संवाददाता। तेजवापुर विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत टिकोरा गांव में आठ दिन पूर्व ट्रांसफार्मर फुंक जाने के बाद भी रविवार शाम तक उसे नहीं बदला जा सका। बिजली आपूर्ति ठप होने से गांव के सौ से अधिक घरों के लोग भीषण गर्मी में परेशान हैं। लगातार शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान न होने से नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।ग्राम प्रधान/प्रशासक राम छबीले यादव रविवार को रेलवे क्रासिंग के बगल स्थित बिजलीघर में धरने पर बैठ गए हैं। उन्होंने बताया कि ट्रांसफार्मर फुंकने की सूचना अधिशासी अभियंता, अवर अभियंता समेत संबंधित अधिकारियों को कई बार दी गई, लेकिन आठ दिन बाद...