बहराइच, नवम्बर 1 -- Bahraich News: किसानों के लिए प्रमाणित आलू बीज की बिक्री 2 नवंबर से शुरू होगी। जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि कुफरी बहार, चिप्सोना, मोहन व पुखराज प्रजातियों का बीज राजकीय पौधशाला स्वरूपनगर, फायर स्टेशन के निकट मिलेगा।सीड साइज की कीमत 2630 रुपये व ओवर साइज की 2040 रुपये प्रति क्विंटल तय है। किसान नकद भुगतान कर जरूरत के अनुसार बीज ले सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...