बहराइच, सितम्बर 3 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर शहर से लेकर गांवों तक उत्साह है। शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर घरों, मंदिरों और विभिन्न आयोजन स्थलों पर तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच गई हैं। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: कान्हा के स्वागत को पलक-पांवड़े बिछाए, बाजारों में रौनकत्योहार की सजावट पुलिस लाइन स्थित मंदिर परिसर में जन्माष्टमी को लेकर विशेष सजावट की जा रही है। रंग-बिरंगी रोशनी, फूलों और आकर्षक झालरों से परिसर को सजाया जा रहा है। यहां लड्डू गोपाल, कारागार सहित विभिन्न तरह झांकी सजाने के साथ ही विशेष पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शहर समेत कस्बों की बाजारों में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर दुकानों पर भगवान श्रीकृष्ण की पोशाक, मुकुट, बांसुरी, झूले और...