Bahraich News: आक्रामक सांड़ ने युवक को पटक पटककर किया घायल
बहराइच, नवम्बर 6 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। एक आक्रामक छुट्टा सांड़ ने ख त में मवेशियों को खदेड़ने गए युवक पर अचानक हमलावर हो उठा। सांड़ ने युवक को पटक पटक कर घायल कर डाला। भीड़ भाड़ वाले इलाके में यह हादसा अचानक हुआ। युवक को बचाने लोग लाठी डंडे लेकर दौड़े। कड़ी मशक्कत से सांड़ को खदेड़ा। घायल को सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। बौंड़ी थाने के राजा बौंड़ी के मजरे हाथी चक निवासी नागेश्वर (38) पुत्र गोविंद प्रसाद शुक्रवार सुबह दस बजे पैदल अपने खेत मवेशियों को खदेड़ने आ रहे थे। इसी दौरान खेत में अचानक एक छुट्टा सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। सांड़ ने उन्हे सींग से उठाकर कई बार पटका। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गए आसपास मौजूद लोग उन्हे बचाने दौड़े तो सांड़ उन पर भी हमलावर हो गया। ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.