बहराइच, अगस्त 7 -- Bahraich News: जरवलरोड, संवाददाता। बहराइच लखनऊ हाईवे के करमुल्लापुर मोड़ पर आक्रामक बंदर ने बाइक सवार युवक पर हमला कर दिया। जिसके चलते बाइक पलट गई। युवक घायल हो गया। लोगो ने बंदर को खदेड़ दिया। आसपास के लोगों ने घायल युवक को मुस्तफाबाद सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जरवल रोड थाने के सपसा गांव निवासी राजाराम (23) पुत्र दयाराम शुक्रवार सुबह दस बजे अपने घर से काम के सिलसिले में बाइक से जरवलरोड बाजार आ रहे थे। इसी दौरान करमुल्लापुर मोड़ के पास अचानक एक आक्रामक बंदर ने उन पर हमला कर दिया। हमले में युवक के शरीर पर कई जगह चोटें आईं, जिससे वह घायल होकर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह बंदर को भगाया और घायल युवक को तत्काल मुस्तफाबाद सीएचसी पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद युवक को एंटी रैबीज का टीका...