बहराइच, अक्टूबर 18 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। बौंड़ी इलाके के दो गांवों में रविवार को आक्रामक हमलावर कुत्तो ने चार घंटे के अंतराल में आक्रामक हमलावर कुत्तो ने हमला कर दो मासूमों को घायल कर दिया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर कुत्ते को खदेड़ा। दोनों घायलों को आनन फानन में फखरपुर सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। बौंड़ी थाने के सिपहिया हुलास गांव में रविवार सुबह लगभग 8:00 बजे मनदीप (7) पुत्र मेवा लाल अपने घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान लावारिश कुत्ते ने उस पर हमला कर नोच कर जख्मी कर दिया। परिजनों व ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर कुत्ते को खदेड़ा और उसकी जान बचाई। इसी थाने के घूर देवी गांव में रविवार दोपहर में लगभग 12:00 बजे राजेश की पत्नी सुमन घर में शारदीय नवरात्र के मद्देनजर व्रत का साम...