बहराइच, अगस्त 22 -- Bahraich News: जरवलरोड, संवाददाता। आईपीएल चीनी मिल जरवलरोड का जिला गन्ना अधिकारी आनंद कुमार शुक्ल ने शनिवार को निरीक्षण किया। इस दौरान मिल में उपलब्ध चीनी के स्टॉक और बिक्री से संबंधित पूरी जानकारी ली। मौजूद मिल कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। चीनी का भाव सातवें आसमान पर पहुंच गया है। ऐसे में निम्न वर्ग को इस महंगाई ने तगड़़ा झटका दिया है। बढ़ते दामों के मद्देनजर ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक जरवल राजेश कुमार विश्वकर्मा, इकाई प्रमुख टीएस राणा एवं विभागाध्यक्ष गन्ना संजीव चौधरी की मौजूदगी में चीनी स्टॉक, बिक्री व्यवस्था और मिल के मरम्मत कार्य का जायजा लिया। उन्होंने चीनी के स्टॉक और बिक्री से संबंधित अभिलेखों की जानकारी ली। यह भी पढ़ें- चीनी की जमाखोरी रोकने को तहसीलवार टीमें गठित महाप्रबंधक ने बताया कि मिल में व...