बहराइच, जुलाई 12 -- Bahraich News: तेजवापुर, संवाददाता। विकास खंड तेजवापुर के ग्राम पंचायत भिरवा में रविवार को नव नियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। मुख्य अतिथि महसी विधायक सुरेश्वर सिंह तथा विशिष्ट अतिथि नानपारा चीनी मिल के निदेशक अखंड प्रताप सिंह और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रमाकर पांडेय ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। तेजवापुर ब्लॉक की 7 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व 10 सहायिकाओं, महसी ब्लॉक की 16 सहायिकाओं तथा फखरपुर ब्लॉक की 9 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व 6 सहायिकाओं सहित कुल 48 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। विधायक ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। सभी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते हुए बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री...