बहराइच, अक्टूबर 1 -- Bahraich News: पयागपुर, संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को ब्लॉक सभागार में गुरुवार को सेवा सेतु कार्यक्रम आयोजित हुआ। बाल विकास परियोजना विभाग के कार्यक्रम में विधायक सुभाष त्रिपाठी मुख्य अतिथि और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि समय प्रसाद मिश्र विशिष्ट अतिथि रहे। सीडीपीओ विमला कुमारी व बीडीओ आशुतोष श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत किया। विधायक ने पांच आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन वितरित किए। मिलास संस्था ने बच्चों को किट बांटी। स्वास्थ्य, समाज कल्याण और जल जीवन मिशन समेत विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए। विधायक, प्रमुख प्रतिनिधि, बीडीओ व सीएचसी अधीक्षक धीरेंद्र तिवारी ने स्टॉलों का निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- Godda News: सेवा संकल्प अभियान के...