Bahraich News: अशफाक उल्ला खां की जयंती पर किया नमन
बहराइच, अक्टूबर 22 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। सेनानी भवन सभागार में गुरुवार को अमर शहीद क्रांतिकारी अशफाक उल्ला खां की जयंती मनाई गई। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारियों ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर देश की आजादी के लिए दिए गए उनके बलिदान को याद किया। अखिल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के कार्यवाहक महामंत्री रमेश कुमार मिश्र ने कहा कि अशफाक उल्ला खां का जन्म 22 अक्टूबर 1900 को शाहजहांपुर में हुआ था। वह हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन के संस्थापक सदस्यों में शामिल थे। काकोरी कांड में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही। क्रांतिकारी रामप्रसाद बिस्मिल से उनकी मित्रता हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल है। संरक्षक एवं पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी ने कहा कि नौ अगस्त 1925 को काकोरी ट्रेन कार्रव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.