बहराइच, सितम्बर 9 -- Bahraich News: बौंडी। थानाध्यक्ष संजीव वर्मा के नेतृत्व में बौंडी पुलिस ने रात गश्त के दौरान खटोलिया मोड़ से मनिहारन पुरवा कोदही मार्ग पर संदिग्ध युवक शुभम शुक्ला (24) पुत्र राजकुमार, निवासी कदियापुर को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसकी कमर से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की। गिरफ्तारी टीम में हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार गौतम व कांस्टेबल कुलदीप साहू शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...