Bahraich News: अवैध कब्जे की जमीन पर फसल कुर्क, दो पर कार्रवाई
बहराइच, अगस्त 6 -- Bahraich News: तहसील क्षेत्र में अवैध कब्जों पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए विश्वेश्वगंज में दो लोगों की जमीन पर लगी फसल की कुर्की की कार्रवाई की गई है। एसडीएम व तहसीलदार के आदेश पर राजस्व टीम मौके पर पहुंची। टीम ने अवैध कब्जे वाली भूमि पर खड़ी फसल को कुर्क कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू की।कार्रवाई के दौरान लेखपाल पुष्कर तिवारी, राजस्व निरीक्षक वरुण कुमार तिवारी, अपर उप जिलाधिकारी विवेकी एवं तहसीलदार डिड़ी उपस्थित रहे। लेखपाल ने बताया कि शासकीय/विवादित भूमि पर अवैध कब्जा किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.