Bahraich News: अवैध असलहे सहित एक गिरफ्तार
बहराइच, सितम्बर 9 -- Bahraich News: रुपईडीहा। स्थानीय पुलिस ने एक युवक को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया है। उक्त जानकारी देते हुए रुपईडीहा प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि थाना क्षेत्र के गड़रहवा ग्राम स्थित बलराम भट्ठे से पांच सौ मीटर पहले बगीचे के पास मंगलवार आधी रात को एक युवक संदेहास्पद स्थिति में बाइक के साथ खड़ा था। इसे घेर कर पकड़ा गया। तलाशी के दौरान इसके पास एक तमंचा 312 बोर व एक जिंदा कारतूस, एक बाइक, 140 रुपये बरामद हुआ। इसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर माननीय न्यायालय भेज दिया गया व बाइक सीज कर दी गयी। युवक की पहचान शेर खान पुत्र नसीर खान निवासी गुप्तारपुरवा शंकरपुर थाना रुपईडीहा के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.