बहराइच, अगस्त 29 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। जिले के सुजौली थाने के थारू बाहुल्य गांव बिशुनापुर मे शुक्रवार शाम मक्के की फसल की रखवाली को‌ खेत में मचान बना रहा किसान ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के करंट लगने से झुलस कर नीचे आ गिरा। आनन फानन में उसे वाहन से पीएचसी लाए जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव‌ को कब्जे में शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों में हाहाकार मच गया है। सुजौली थाने के बिशुनापुर गांव निवासी रणवीर। (35) पुत्र संतराम अपने अपने पिता के साथ मक्के के खेत में फसल की रखवाली के लिए मचान बना रहा था। बनाने के दौरान उसकी बल्ली ऊपर से गुजर रही 11 हजार हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे से अफरातफरी मच गई। परिजन उसे तत्काल वाहन ...