बहराइच, सितम्बर 25 -- Bahraich News: बहराइच। उपायुक्त उद्योग केशवराम वर्मा ने बताया कि एक जनपद-एक उत्पाद योजना के लिए चयनित उत्पाद गेहूं के डण्ठल से निर्मित कलाकृति एवं खाद्य प्रसंस्करण के प्रशिक्षण हेतु प्राप्त हुए आवेदन-पत्रों के आवेदकों के लिए 28 सितम्बर को सुबह 11.30 बजे से जिला उद्योग प्रोत्साहन व उद्यमिता विकास केन्द्र में साक्षात्कार आहूत किया गया है। आवेदक अपने मूल प्रमाण-पत्र, जाति, आधार, अनुभव आदि की मूल प्रति के साथ ससमय साक्षात्कार में सम्मलित हो सकते हैं। ------ यह भी पढ़ें- Bahraich News: अभ्यर्थी चयन साक्षात्कार 28 को होगा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...