बहराइच, जुलाई 17 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। जिले के जरवलरोड थाने के धवरिया के मजरे हसना गांव में गुरुवार देर शाम खेती किसानी कार्य निपटा युवक ट्रैक्टर से घर आ रहा था। मोड़ परअचानक उसका नियंत्रण खो गया। जिसके चलते अनियंत्रित ट्रैक्टर पलट गया। चालक दूर कूद गया। जिसके चलते वह बाल बाल बच गया। जरवलरोड थाने के धवरिया के मजरे हसना गांव निवासी संदीप वर्मा उर्फ भोलू पुत्र राज कुमार ट्रैक्टर लेकर खेत पर जुताई व अन्य किसानी कार्य को गया था। गुरूवार शाम जब वह खेत से घर आ रहा था। अचानक तेज रफ्तार ट्रैक्टर मोड़ पर अनियंत्रित हो कर पलट गया। संदीप वाहन से दूर कूद गया। जिसके चलते वह बाल बाल बच गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...