बहराइच, जुलाई 8 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। फखरपुर थाने के बहराइच वन प्रभाग की कैसरगंज रेंज के बसंतापुर गांव को जाने वाले खड़ंजा मार्ग पर मंगलवार की रात लगभग नौ बजे अचानक एक अजगर रेंगता दिखाई दिया। रास्ते से निकल रहे वाहन चालकों के पहिए थम गए। फखरपुर थाने के बसंता गांव को जाने वाले खड़ंजा मार्ग पर दुर्गा प्रसाद के घर के नजदीक रात लगभग नौ बजे बीच मार्ग पर अजगर रेंगता दिखा। अजगर देखने के बाद गांव वालों में हड़कंप मच गया। लगभग आधा घंटे के अंतराल पर वह रेंग कर झाड़ियो में चला गया। तब जाकर आवागमन शुरू हुआ। हालांकि इलाके की झाड़ियों में अजगर की पनाहगाह बनी होने के मद्देनजर बुधवार को मवेशियों को चराने वाले चरवाहे जिस जगह अजगर दिखा था। यह भी पढ़ें- Bahraich News: सड़क पर अजगर को रेंगते देख रुके वाहन सवार उधर मवेशियों को ले जाने से कतराते...