बहराइच, जुलाई 18 -- Bahraich News: रुपईडीहा,संवाददाता। नेपाल बार्डर से लगे रुपईडीहा नगर पंचायत में अघोषित बिजली कटौती व लो वोल्टेज की समस्या से उपभोक्ता परेशान हैं। दिन में कई बार बिजली गुल हो जा रही है, वहीं रात में वोल्टेज इतना कम रहता है कि पंखा सिर्फ हिलते हैं। रुपईडीहा नगर पंचायत को सहाबा पावर हाउस से बिजली आपूर्ति मिल रही है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि लोड के सापेक्ष न ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं न हीं दशकों पुरानी लाइनों को ही दुरुस्त किया गया है। जिसके चलते दबाव पड़ने पर ट्रांसफार्मर के फ्यूज उड़ जा रहे हैं,लाइनों में फाल्ट आ रहा है। लो वोल्टेज व अघोषित कटौती की शिकायत पर उपकेंद्र के कर्मी एक घंटे की रोस्टिंग का हवाला देकर फोन काट दे रहे हैं।गर्मी के मौसम में बिजली के अभाव में बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों का हाल बेहाल है। दुकानदारो...