बागपत, अक्टूबर 12 -- Bagpat News: बड़ौत। अजितनाथ सभागार में आचार्य आर्जव सागर महाराज ससंघ के सान्निध्य में चल रहे श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान के चौथे दिन श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ माडले पर 64 अर्घ्य समर्पित कर सिद्ध परमेष्ठी के गुणों की आराधना की। विधान में शामिल होने के लिए तमिलनाडु से 42 सदस्यीय श्रद्धालुओं का जत्था भी बड़ौत पहुंचा। रविवार सुबह जिनाभिषेक और सौधर्म इंद्र राजेश जैन द्वारा शांतिधारा के साथ धार्मिक कार्यक्रमों का शुभारंभ हुआ। इसके बाद जिनेंद्र भगवान की पूजा-अर्चना और सिद्धचक्र महामंडल विधान की क्रियाएं संपन्न कराई गईं। विधानाचार्य पं. सनत कुमार जैन एवं पं. विनोद कुमार जैन के निर्देशन में श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से 64 अर्घ्य समर्पित किए। मानव निर्माण जागृति मंच की ओर से पूजन सामग्री भें...