बागपत, नवम्बर 10 -- Bagpat News: क्षेत्र में गोवर्धन पर्व मंगलवार को श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर घरों और मंदिरों में गोबर से गोवर्धन बनाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का गुणगान हुआ। विभिन्न स्थानों पर विशाल गोवर्धन बनाकर उनकी परिक्रमा की गई। पूजा-अर्चना और आरती के बाद अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया गया, जिसे ग्रहण करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। गोवर्धन पर्व के अवसर पर पंचवटी मंदिर परिसर में गोवर्धन मेले का आयोजन किया गया। वहीं डीजे इंटर कॉलेज के बी-फील्ड में सत्यनारायण मंदिर कमेटी के तत्वावधान में गोबर से 51 फीट लंबा आकर्षक गोवर्धन तैयार किया गया, जिसे फूलों से भव्य रूप से सजाया गया था। यह भी पढ़ें- Gurgaon News: मंदिरों में गोवर्धन पूजा कर अन्नकूट प्रसाद व...